WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

थाना दिवस पर 41 में 33 मामलों का किया गया निष्‍पादन

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना परिसरों में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इन सभी थाना दिवसों में कुल 41 मामले प्रस्‍तुत किये गये. इसमें 40 मामले भूमि विवाद एवं एक मामला महिला से संबंधित था. इन मामलों में से 33 मामलों का निष्‍पादन थाना स्‍तर पर ही कर दिया गया. ग्रामीणों ने इसे पुलिस की एक अच्‍छी पहल बताया. उन्‍होने कहा क‍ि थाना स्‍तर पर ही मामलो का निष्‍पादन हो जाने से उन्‍हें काफी सहुलियत मिली है. इससे उन्‍हें कोर्ट-कचहरी का चक्‍कर लगाने से छुट्टी मिल गयी. इससे समय और पैसा दोनो की बचत हुई. थाना दिवस में संबंधित पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ, संबंधित अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी व अन्‍य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!