
टोरी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र शुरू कराने को ले कर की चर्चा
लातेहर। झारखंड के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने गुरुवार ग को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान पलामू प्रमंडल की सबसे बहुप्रतीक्षित टोरी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के संबंध में चर्चा की. मुलाकात के दौरान सांसद बैद्यनाथ राम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि टोरी रेलवे फाटक क्षेत्र में लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहती है. प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन तथा आम नागरिक इस मार्ग से आवागमन करते हैं, जिससे रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है. इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से लोगों की मौत भी हो जा रही है.=सांसद ने कहा कि टोरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है. इसके पूरा होने से लातेहार, पलामू , चतरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही सड़क परिवहन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी.,0केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद द्वारा उठाए गए विषय को गंभीरता से सुना तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अविलंब आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से टोरी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा, जिससे क्षेत्र की लाखों आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार केंद्र एवं राज्य स्तर पर प्रयासरत हैं
.



