WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍यलातेहार

स्‍तनपान कराना शिशु के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक: डीएसडब्‍ल्‍यूओ

विश्‍व स्‍तनपान सप्‍ताह पर गोद भराई व अन्‍नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग,लातेहार द्वारा गुरुवार को प्रखंड कार्यालय लातेहार में गोद भराई एवं अन्नप्रशान का कार्यक्रम किया गया. सोनी देवी,फूलों देवी औऱ चाँदनी देवी की गोदभराई एवं अमृता कुमारी व आदित्य प्रजापति का अन्नप्राशन किया गया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी,  ने कहा कि शिशु के स्वस्थ विकास एवं मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान अत्यंत आवश्यक है.  विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माताओं, परिवारों एवं समाज को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नवजात शिशुओं को जीवन के प्रारंभिक छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित करना है.उपस्थित सेविका को स्तनपान के लाभ, संतुलित पोषण तथा कुपोषण की रोकथाम से संबंधित संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. गृह भ्रमण के माध्यम से अपने अपने पोषक क्षेत्र में स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सम्भावित माताओं को उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी,महिला पर्यवेक्षक,सेविका एवं लाभुक उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!