लातेहार। जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी रविंद्र गंंझू के घर से चोरी की गयी सामानों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने बेतर ओपी ( चंदवा) कांड संख्या 152/26 दिनांक पांच अगस्त 2026 बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के अंदर चोरी किये गये सामानों के साथ इन दोनो को गिरफ्तार किया. आरोपियों में अप्रथामिक अभियुक्त प्रमेश गुझू पिता रामविश गंझू और राजकुमार गंझू पिता फलेश्वर गंझू (दोनो दूधीमाटी, बेतर, चंदवा) का नाम शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एलइडी टीवी, एक बैटरी, दो इनर्वटर एवं घटना में प्रयुक्त की गयी एक अपाची मोटरसाइकिल ( जेएच-01इएम-7322) बरामद किया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापामारी अभियान चला कर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया. छापामारी अभियान में ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, सअनि अभय कुमार, आरक्षी अरूण सिंह, पितांबर सिंह व अमीत उरांव शामिल थे.