लातेहार। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत, लातेहार ने गुरूवार को शहर के मेन रोड में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय के सामने बने वाहन पार्किंग जोन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस अभियान में वाहन पार्किंग जोन में अतिक्रमण कर सब्जी विक्रता व ठेला-खोमचा लगाने वालों को वहां से हटाया गया. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि पार्किंग एरिया में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा अतिक्रमण कर सब्जी का व्यवसाय किया जा रहा था. अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान उस स्थल को खाली कराया गया. उन्होने बताया कि यहां अनाधिृत रूप से ठेला खोमचा लगाने वालों का ठेला भी जब्त किया गया. इस अभियान में रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंंटू कुमार, लेखपाल राहुल कुमार व फील्ड सुपरवाइजर रंधीर कपूर आदि शामिल थे.