WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

ग्रामीणों की पिटाई से झारखंड जन संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो की अस्‍पताल में मौत

एसपी ने पुष्टि की, कहा पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने पर मौत के कारणों का होगा खुलासा

लातेहार। झारखंड जन संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा का कथित सुप्रीमो किशोर नायक उर्फ अजय की ग्रामीणो की पिटायी से मौत हो गयी. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के बारी पंचायत में सोमवार की देर रात की है. बताया जाता है वह एक ईंट भठ्ठा में अपने साथियों के साथ रंगदारी वसूलने आया था.

विज्ञापन

बताया जाता है कि वहां मजदूर व अन्‍य ग्रामीणों ने झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो किशोर नायक उर्फ अभय जी को घर लिया और उस पर हमला कर दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

एसपी ने घटना की पुष्टि की

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किशोर  नायक उर्फ अभय जी के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्‍होने कहा कि अस्‍पताल में उसकी मौत हुई. यह पूछ जाने पर कि क्‍या ग्रामीणों की पीटायी से उसकी मौत हुई है, उस पर उन्‍होने कहा कि पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन

डरा धमका कर लेवी वसूलता था

बताया जाता है कि अभय लोगों डराता और धमकाता था. बंदूक की नोक पर लेवी वसूलता था. वह अपने आप को झारखंड जन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो बताता था. लातेहार जिले के कई थाना में उस पर मामला दर्ज है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही थी.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!