लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के दिशा निर्देश पर नौ अगस्त को जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से आदिवासी महोत्सव 2026 मनाया जायेगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उपायुक्त ने जिला वासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. आदिवासी महोत्सव में परिसंपतियों के वितरण के अलावा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जायेगा और नियुक्ति पत्रों का भी वितरण किया जायेगा. इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायगें, जिसमें छऊ नृत्य, ट्राइबल फैशन शो तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति की जायेगी. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है.