RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

लातेहार। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 12 नवंबर को सदर अस्पताल लातेहार स्थित रक्त केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस आशय की जानकारी ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि रक्त केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जिले के सभी रक्तदान शिविर आयोजकों एवं सामाजिक संगठनों से इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है. उन्होंने बताया कि लातेहार जिले में लगभग 73 से अधिक थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित मरीज हैं, जिन्हें प्रत्येक माह रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए नियमित रूप से रक्त की उपलब्धता बेहद जरूरी है. उन्होंने सभी आयोजकों से आग्रह किया है कि वे अपने संपर्क के लोगों, स्कूल-कॉलेजों, बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को शिविर में रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने इस मानवीय कार्य में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का सबसे बड़ा माध्यम है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!