RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंडलातेहार

लातेहार में छठ महापर्व पर होगा निःशुल्क दूध वितरण

लातेहार। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, लातेहार के सौजन्य से निःशुल्क दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन मुख्य डाकघर, लातेहार परिसर में किया जाएगा. यहां छठ व्रतियों के लिए दूध का वितरण किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष पांडेय रविशंकर रंजन और सचिव संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि छठ महापर्व आस्था और लोक परंपरा का सबसे बड़ा पर्व है. व्रतियों की सेवा के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संघ की ओर से निःशुल्क दूध वितरण किया जा रहा है, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्‍होने बताया कि 14  नवंबर को पूर्वाह्न नौ से 12 बजे तक 500 लीटर दूध का नि:शुल्‍क वितरण किया जायेगा. इस कार्य में सहयोग करने वालों में संघ के अन्‍य सदस्य अमित भगत, सुनीता गुप्ता, रमेश प्रसाद, रविन्द्र अग्रवाल, सुनील प्रसाद, मो० अमानुल्लाह, बिट्टू कुमार, मनोज गुप्ता, मनोज प्रसाद, अनिकेत गुप्ता, मोहित कुमार, उज्जवल कुमार, महिन्द्र मिस्‍त्री, अनुज कुमार, उमाशंकर गुप्ता आदि शामिल हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!