RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

एसएसबी ने नागरिक कल्‍याण कार्यक्रम के तहत बांटी राहत व कृषि सामग्रियां

 लातेहार। सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35 वीं बटालियन (चतरा) की ‘ई-समवाय हेरहंज (लातेहार)के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन किया गया.  स्थानीय ग्रामीणों के बीच दैनिक आवश्यकता से जुड़ी सामग्रियों का बड़े पैमाने पर वितरण किया गया. ग्रामीणों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मच्छरदानी और घरेलू उपयोग के लिए बर्तन दिए गए. इसके साथ ही महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें तथा क्षेत्र के किसानों को सशक्त करने के लिए कृषि उपकरण भी प्रदान किए गए. इस अवसर पर उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और मूलभूत आवश्यकताओं को करीब से जाना.  जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों और कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.  35वीं बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा करना भी है. सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच यह बेहतर समन्वय और सहयोग आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित होगा.  कार्यक्रम में एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जवान व  भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!