Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एसएसबी ने 50 किसानों के बीच बांटी कृषि उपकरण सामग्री

लातेहार। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32 वीं बटालियन, लातेहार की ओर से बुधवार को वाहिनी मुख्यालय में कृषि उपकरण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के जरूरतमंद किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था. कार्यक्रम में लातेहार प्रखंड के डूरुआ, उदयपुरा एवं कोदाग सहित आसपास के गांवों से आए कुल 50 जरूरतमंद, गरीब एवं पिछड़े वर्ग के किसानों को कृषि उपकरण सामग्री वितरित की गई. इस अवसर पर 32 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि कृषि उपकरण सामग्री का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है. इससे ग्रामीण किसान आर्थिक रूप से सक्षम होकर स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराई गई कृषि उपकरण सामग्री किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने में सहायक होगी. इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और आय में भी सकारात्मक सुधार आएगा. कमांडेंट ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसके तहत कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार, महिला सशक्तीकरण तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम में मुखिया राम दयाल उरांव और जयराम कपूर समेत स्थानीय ग्रामीण तथा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. ग्रामीणों एवं किसानों ने कृषि उपकरण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए एसएसबी का आभार जताया और कार्यक्रम को रोजगारपरक एवं उपयोगी पहल बताया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!