Banner (11)
Banner (13)
Banner (12)
Banner (14)
Banner (15)
Banner (16)
Banner (17)
Banner (18)
Banner (19)
झारखंडलातेहार

स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग से मिली है: इंद्रदेव उरांव

संत जेवियर अकैडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लातेहार स्थित संत जेवियर एकेडमी में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इंद्रदेव उरांव ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष के बाद मिली है. इसलिए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.  विशिष्ट अतिथि अल्फोंस बाखला ने सभी लातेहारवासियों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. मौके पर सिस्टर जूलियट सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!