Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
झारखंडबालुमाथ

केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक के विरोध में झामुमो करेगा आंदोलन

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल 2026 से उपजी स्थिति व उसके विरोध के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल 2026 का पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध किया. प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड से उसका हक छीनना चाहती है. पार्टी के साथ साथ झारखंड के आम जनमानस में इसका भारी विरोध है. इस विरोध को और भी व्यापक रूप से दर्ज कराने के लिए पार्टी के द्वारा कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है. निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाना हम सबों का दायित्व है. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्यवयन समिति के अध्यक्ष नागदेव उरांव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिना उरांव, जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्या उरांव, जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अबुल भाई, प्रखंड सचिव कपिलदेव उरांव, परमेश्वर उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, मो इमरान, मो इनामुल, राजेश यादव, संतोष उरांव, पंचायत अध्यक्ष साबिर अंसारी, प्रकाश राम, राजू गंझू, माइकल कुजूर, सैनूल अंसारी, जीतराम गंझू , बाबूलाल गंझू, अंगद कुमार सोनी, अमन गुप्ता, चुमनी देवी, मनोहर उरांव, खुर्शीद आलम, सिकंदर उरांव निर्मल उरांव, थॉमस कुजूर एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!