लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर सदर अंचल कार्यालय परिसर मे अंचलाधिकारी नंदकुमार राम की अध्यक्षता पर विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किए. अंचल कर्मचारियों राजू राम, बिंदा उरांव, अमित प्रदीप तिर्की एवं बहादुर तुरी के समक्ष ग्रामीणों ने आवेदन सौंपे. शिविर में आय प्रमाण पत्र के लिए 14 जाति प्रमाण पत्र के लिए 11 तथा अन्य राजस्व मामलों से संबंधित 18आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।शिविर के दौरान कुल छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आयोजित शिविरों का लाभ उठाएं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें.