Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
झारखंडलातेहार

जामडीह में लगा स्वास्थ्य शिविर, 125 मरीजों का किया गया मलेरिया जांच

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड में बारिश के मौसम को देखते हुए अक्सी पंचायत के ग्राम जामडीह स्थित स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 125 मरीजों की मलेरिया जांच की. मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार जामडीह गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. गांव तक पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ होकर जाना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार आज भी गांव तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क की व्यवस्था नहीं है. पथरीले और दुर्गम रास्ते के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है.  स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को काफी राहत मिली. शिविर में एमटीएस अरुण भूषण गिरधा, एमपीडब्ल्यू यशवंत राम, जॉन मनीष मिंज, एएनएम दीपिका नगेसिया, चालक रामविलास नगेसिया, सहिया सुशीला नगेसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बारिश के मौसम में मलेरिया समेत अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button