Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

लातेहार के दो युवा एथलीट राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

लातेहार। 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन एक से तीन सितंबर तक गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना, पंजाब में किया जाएगा. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लातेहार जिला के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है. प्रशिक्षण केंद्र के जयदीप उरांव का चयन सात स्पर्धाओं वाली व्यक्तिगत एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा आकाश उरांव का चयन मिश्रित रिले दौड़ के लिए किया गया है. दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लातेहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए लातेहार के दो खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गौरव की बात है. खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. विश्वास है कि जयदीप और आकाश राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर लातेहार का नाम रोशन करेंगे. इस सफलता में खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक की निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रतियोगिता के अनुरूप तैयारी कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है कि लातेहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष एवं लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के पंकज तिवारी, लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की सचिव अनुभा खाखा, सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि जयदीप उरांव और आकाश उरांव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लातेहार तथा झारखंड का गौरव बढ़ाएंगे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!