Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

चिकित्सीय सेवा के एवज में सदर अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा कथित रूप से अतिरिक्त राशि मांगने का आरोप

CS ने कहा जांच की जाएगी

लातेहार।शहर के जुबली चौक निवासी गीता देवी ने सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य डॉक्टर चंदन सिंह को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन मे चिकित्सीय सेवा के एवज में सदर अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा कथित रूप से अतिरिक्त राशि मांगे जाने के संबद्ध में ध्यानाकृष्ट कराया है.

आवेदन मिलने के बाद बुधवार को डॉक्टर चंदन सिंह ने एक आवेदन सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो को आवेदन देकर उक्त मामले पर ध्यानाकृष्ट कराते हुए जांच कर दोषी चिकित्सक पर कारवाई की मांग की है. मामला पांच जून 2026 का बताया जा रहा है. आवेदिका के अनुसार उन्होंने पांच जून को सदर अस्पताल में इलाज के लिए उक्त डॉक्टर के पास गई. जिसके बाद 11 जून को ऑपरेशन किया गया और डॉक्टर द्वारा पांच हजार रुपए मांगे गए. असमर्थता जताने पर दो हजार पर बात बनी. उसके बाद एक हजार रुपए डॉक्टर को ऑनलाइन एक हजार ट्रांसफर किए गए. उसके बाद आठ दिन पर पुनः अस्पताल जाने पर डॉक्टर द्वारा पुनः एक हजार की मांग की और कहा गया कि तभी रिपोर्ट दिया जाएगा. उसे अभी तक रिपोर्ट नहीं दिया गया है. इधर इस मामले पर सिविल सर्जन ने कहा कि जांच कर आवश्यक कारवाई की जाएगी. मौके पर आजसू के छात्र नेता मुकेश यादव मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button