Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
अपराधलातेहार

किराना एंड डिजिटल सेवा केंद्र में चोरी

35 हजार रुपये नगद समेत सामान ले गए चोर

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के हुंडरू (डेमू) निवासी नीरज कुमार के सृष्टि किराना एंड डिजिटल सेवा केंद्र में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 35 हजार रुपये नगद समेत खाने-पीने के सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी है. दुकान संचालक नीरज कुमार ने बताया कि वह बुधवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. गुरुवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का खिड़की-दरवाजा खुला हुआ था और वेंटिलेटर टूटा मिला. उन्होंने आशंका जताई कि चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए होंगे. नीरज कुमार ने बताया कि दुकान ही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है. चोरी की घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और दुकान लगभग खाली हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button