लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरुवार को हेरहंज थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों (पंजियों) की जांच की और पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु रात्रि गश्ती और सघनएंटी-क्राइम चेकिंग अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने थाने में आने वाले हर ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई. उन्होंने थाना परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया गया. इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर आये लोगों से मिल कर उनके समस्या के निराकरण हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.