


तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 752 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास 61 पीस चिलम रोल, 55 पीस चिलम थ्राइस रोल, 22 पीस चिलम, तीन प्लास्टिक पाउच में चिलम गिट्टी, दो बंडल प्लास्टिक पाउच तथा एक हरा लाइटर भी बरामद किया है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अलावा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पुअनि राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, शशि कुमार व राजा दिलावर (अनसंधानकर्ता) सहित लातेहार थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.