alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधझारखंडलातेहार

चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, लाखों के गहने ले उड़े

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के शीशी पंचायत के बरियातू जागीर गांव निवासी संजय साव, पिता कृष्णा साव, के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, संजय साव और उनकी पत्नी घर के एक कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे की सिटकनी बाहर से बंद मिली। किसी तरह खिड़की के रास्ते बाहर निकलने के बाद उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सामान को उलट पलट कर देखने के बाद पता चला कि बक्से में रखे नगद रुपये और करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात गायब हैं।बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने घटना को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। चोरों ने आसपास के कई घरों की सिटकनी भी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि लोग बाहर निकलकर शोर न मचा सकें। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताते चलें कि इसी क्षेत्र में गुरुवार को भी एक दुकान में चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।इस संबंध में एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील करते हुए सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और वारदात में शामिल चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button