alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

अजीत पाल कुजूर ने महुआडांड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग की, डीसी को सौंपा ज्ञापन

महुआडांड़ (लातेहार)।  आदिवासी कांग्रेस जिला कमेटी, लातेहार के अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने महुआडांड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है. उन्‍होने अपने ज्ञापन  में महुआडांड़ की साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की समस्याओं का उल्लेख करते हुए नगर पंचायत बनाने की मांग की. श्री कुजूर ने कहा कि महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय की महुआडांड़ पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग पूर्व से की जाती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है. नगर पंचायत का दर्जा नहीं होने के कारण महुआडांड़ बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है.  बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कचरा जमा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्ञापन में नाली एवं जल निकासी की समस्या के साथ पेयजल संकट का भी उल्लेख किया गया है। कई स्थानों पर नाली का पानी सड़क पर बहने से जलजमाव और गंदगी की स्थिति बनी रहती है. गर्मी के दिनों में कई इलाकों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि महुआडांड़ को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन सहित अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जा सकेगा और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी बेहतर काम हो सकेगा. कुजूर ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने महुआडांड़ प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त को आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराया था. उपायुक्त संदीप कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाने के लिए अजीत पाल कुजूर को धन्यवाद दिया. श्री कुजूर ने कहा कि उपायुक्त नगर पंचायत से जुड़ी मांग मांग और इससे जुड़े तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button