महुआडांड़ (लातेहार)।नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी के नेतृत्व में नेतरहाट थाना कांड संख्या 12/2024, दिनांक 15 सितंबर 2024 के मामले में पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त माओवादी नक्सली राजू भुइयां, पिता छोटेलाल भुइयां, निवासी लवाडीह (लवाही कला), थाना डंडई, जिला गढ़वा के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार उक्त मामला धारा190/ 191/ 126/115/ 117/324 (3)/326 (f)/352 बीएनएस एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज है। मामले में अभियुक्त राजू भुइयां के विरुद्ध न्यायालय की प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस ने अभियुक्त से संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी रहने की बात कही।