alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

चिंताजनक: जुलाई माह में 12 सड़क दुर्घटनाओं मे आठ की मौत

सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क दुर्घटनाओ में चिंता जाहिर की गयी 

लातेहार। जिले में जुलाई माह में कुल 12 सड़क दुर्घटनायें दर्ज की गयी हैं. इन सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी है. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सोमवार को समाहणामय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उक्‍त जानकारी दी गयी. उपायुक्‍त ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्‍यक्‍त की और इसके रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दियो. बैठक मे उपायुक्‍त ने घुमावदार सड़क के किनारे टर्निंग साइनेज , सड़क सुरक्षा साइनेज , रबल स्ट्रिप, एवं आवश्यक स्थानों पर सर्कुलर मिरर लगाने का निर्देश संबंधित विभाग व पदाधिकारियों को दिया. रोड सेफ्टी टीम को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन महुआडांड़ क्षेत्र में जाकर जागरूकता अभियान चलाने, हेलमेट चेकिंग, प्रदूषण जांच तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.  बैठक में सड़क किनारे अवरोध, दुर्घटना संभावित स्थलों, आवश्यक साइनेज एवं अन्य सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आम लोगों एवं वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है. हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर नियमित अभियान चलाने पर जोर दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी,  जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, एसडीपीओ संदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्‍यालय प्रदीप कुमार समेंत पथ निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button