लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 (चंदनडीह)में बिजली का एक पोल झुक जाने से स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. लोगों का कहना है कि बरसात में झुका हुआ बिजली का पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है. खासकर आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को खतरा बना हुआ है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है. विभाग की ओर से झुके हुए पोल को ठीक कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द झुके हुए बिजली के पोल की मरम्मत कराने अथवा उसे बदलने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके. इसके अलावा सनी लोगों ने यहां नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की है. लोगों ने कहा कि पहले से बना हुआ नाली टूट गया है. इस कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे आवागमन प्रभावित हो रही है और बीमारियों का आशंका बनी हुई है