alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

लातेहार में पहली बार हुआ आपन रेडियो एंड झारपिक्स का ऑडिशन

प्रतिभाओं को मिलेगा स्टेट लेवल पर मौका

लातेहार। शहर के माको डाकबंगला में पहली बार आपन रेडियो एंड झारपिक्स का ऑडिशन के द्वारा सिंगिंग एवं डांसिंग ऑडिशन का आयोजन किया गया. ऑडिशन में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने झारखंड की विभिन्न भाषाओं एवं अपनी-अपनी संस्कृति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए तथा नृत्य के माध्यम से भी अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद सभी प्रतिभागियों को अंक दिए गए और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. मौके पर विवेक नायक ने कहा कि झारखंड की विभिन्न भाषाओं और लोक संस्कृति में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में स्टेट लेवल ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं. संस्था का उद्देश्य जमीन से जुड़े कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. चयन से संबंधित सूचना प्रतिभागियों को जल्द दी जाएगी. रवि भगत ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली कलाकारों की कमी नहीं है. सही मंच मिलने पर वे राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास करने, अपनी कमियों को पहचानने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने की सलाह दी. मौके पर राज मोरिया, रवि गुप्ता, रिंकू उरांव, कृष्णा नायक, अमर पांडे सहित अन्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button