लातेहार
नगर नदी पर पुल नहीं होने से 10 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण


उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ग्रामीणों से पुल निर्माण का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही ग्रामीणों की समस्या को भुला दिया जाता है. उन्होने कहा कि वर्तमान विधायक प्रकाश राम भी विधानसभा चुनाव के दौरान मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को पुल निर्माण का आश्वासन दिया था. लेकिन उन्होने भी अपने घोषणा को भूला दिया. उन्होंने कहा कि लगता है,सरकार और जनप्रतिनिधि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं. तभी यहां पुल बनेगा. ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते से चंदवा के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं. नदी में पानी बढ़ने के कारण अभिभावक बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं. पिछले दस दिनों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है. आजसू नेता मनोज तुरी समेंत प्रभु तुरी, सहजन तुरी, बंधन मुंडा, श्याम मुंडा, रामू मुंडा, रामदास मुंडा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने नगर नदी पर पुल बनाने की मांग प्रशासन व स्थानीय जन प्रतिनिधियों से की.