latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बारिश में ध्वस्त हुआ गरीब परिवार का आशियाना, मुआवजे की मांग

सद प्रतिनिधिद दीपक राज ने लिया वस्तुस्थिति का जायजा

बरवाडीह ( लातेहार)।  क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.  भारी बारिश के कारण कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की खबर है. सोमवार की रात हुई लगातार बारिश से खुरा पंचायत के चमरडीहा निवासी ममता देवी पति मनोज कुमार अग्रवाल का मिट्टी का खपरैल मकान अचानक ध्वस्त हो गया. मकान के ध्वस्त होने से परिवार के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. बताया जाता है कि ममता देवी का परिवार वर्षों से इसी मकान में रह रहा था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पक्का मकान बनाने में असमर्थ हैं.  मकान के मलबे में तब्दील होने के बाद परिवार के समक्ष रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है. घटना की जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि सह बरवाडीह व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज मौके पर पहुंचे और ध्वस्त मकान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा उनकी स्थिति पर चिंता जताई. दीपक राज ने परिजनों को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है. पीड़ित ममता देवी एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र स्थल निरीक्षण कराने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button