latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अखरा में विशेष स्वास्थ्य कैंप, दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच

बरवाडीह(लातेहार)। प्रखंड के बेतला पंचायत के  आदिम जनजाति बहुल अखरा गांव में ग्रामीणों के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होने की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग से विशेष मेडिकल कैंप लगाने का अनुरोध किया. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का से गांव में नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था कराने की मांग की।जिला परिषद सदस्य ने बताया कि गांव में पूर्व में कई ग्रामीण टीबी रोग से भी ग्रसित रहे हैं. जागरूकता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण कई ग्रामीण समय पर उचित इलाज नहीं करा पाते हैं. ऐसे में गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच और उपचार किया जाना आवश्यक है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष मेडिकल टीम अखरा गांव पहुंची. टीम ने दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की.  इस दौरान आवश्यकतानुसार कई ग्रामीणों के ब्लड सैंपल भी लिए गए तथा उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गांव में पूर्व में भी मेडिकल टीम भेजी गई थी.  स्थानीय जिला परिषद सदस्य से मिली जानकारी के बाद पुनः विशेष टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई गई है. मेडिकल टीम में सीएचओ अमर तिर्की, युवराज विक्रम सिंह, निशिश कुमार, लैब टेक्नीशियन मनोरंजन कुमार, सुजीत कुमार, नैन तारा कुमारी और मुनीता देवी शामिल थीं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button