latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथलातेहार

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर विद्यालयों में चलाया गया संपर्क अभियान

बालूमाथ (लातेहार)। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 19 सितंबर को पूरे झारखंड में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक छात्र छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालूमाथ के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कृष्णकांत गुप्ता, महानंद कुशवाहा, प्रेम शर्मा के द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान बालूमाथ के प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, बारियातू कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, एंजेल पाब्लिक स्कूल, ओक्सफोर्ड पाब्लिक स्कूल सहित अन्य संस्थानों में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से संपर्क कर परीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई. लातेहार जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, बालूमाथ संयोजक कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों, महापुरुषों के जीवन एवं भारतीय परंपराओं से परिचित कराना तथा उनके भीतर संस्कार एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. संस्थानों एवं विद्यालयों के शिक्षक, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्य अवनीकांत पाठक, एंजेल पाब्लिक स्कूल डायरेक्टर रवि कुमार, ओक्सफोर्ड पाब्लिक स्कूल डायरेक्टर मो फिरोज, तपेश्वर ओझा ने परीक्षा के आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने वाली इस परीक्षा में कम से कम 500 छात्र-छात्राओं को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है. संपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा को सफल बनाने संकल्प लिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button