latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

कौशल विकास केंद्र का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

लातेहार।  विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू ने बुधवार को चटनाही स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में चल रही कक्षाओं, विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति तथा प्रयोगात्मक प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान नेहा साहू ने प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.  उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों तथा विद्यार्थियों को दिए जा रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है.  इसका लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिलना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के अन्य बच्चों और युवाओं को भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की. नेहा साहू ने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगारपरक कौशल हासिल करना भी जरूरी है. कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अपने हुनर को विकसित कर बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं और भविष्य में स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं. मौके पर केंद्र प्रभारी नीरज कुमार व उषा देवी आदि मौजूद थे.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button