
लातेहार। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित दक्ष्य अकादमी स्किल सेंटर की ओर से परसही पंचायत में एक दिवसीय मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत की मुखिया अनीता देवी एवं लातेहार विधानसभा की विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान दक्ष्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके तीन प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। एक प्रशिक्षणार्थी को सिलाई मशीन, जबकि दो प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई संबंधी किट प्रदान की गई। सामग्री का वितरण मुखिया अनीता देवी एवं विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू ने किया। इस मौके पर केंद्र प्रबंधक नीरज कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने हुनर का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कार्यक्रम में स्टेट हेड मानवेन्द्र सिंह एवं ममता दीदी भी उपस्थित रहीं।
नेहा साहू ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दक्ष्य अकादमी स्किल सेंटर द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।



