latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

स्‍थानांतरण के बाद नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत को दी गयी विदायी

लातेहार। नगर पंचायत, लातेहार में नगर प्रबंधक के रूप मे पदस्‍थापित जया लक्ष्मी भगत को उनके स्थानांतरण के बाद नगर पंचायत कार्यालय में एक सादे समारोह में विदायी दी गयी. श्रीमती भगत का स्‍थानांतरण लातेहार नगर पंचायत से लोहरदगा नगर परिषद में हो गया है. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने उन्‍हें बुके भेंट कर नई जिम्‍मेदारी के लिए अपनी शुभकामनायें दी. उन्‍होने कहा कि जया लक्ष्मी भगत ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्‍होने उनके कार्य के प्रति समर्पण और व्यवहार कुशलता की सराहना की. आगे कहा कि  स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक सामान्य हिस्सा है. नई जगह पर भी वे अपनी कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ देते हुए बेहतर कार्य करेंगी, ऐसी उम्मीद है.  समारोह में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डा आंनद किशोर दांगी, सहायक अभियंता श्री कुमार, संतोष कुमार सिंह, राहुल कुमार, अमीत कुमार, अभिषेक कुमार समेंत नगर पंचायत के अन्‍य कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. सभी ने नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत के कार्यकुशलता की प्रशंसा की और उन्‍हे अपनी शुभकामनायें दी

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!