latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

गणेश व विश्‍वकर्मा पूजा को ले कर कार्यपालक पदाधिकारी ने समीक्षा की

लातेहार। आगामी गणेश एवं विश्वकर्मा पूजा को ले कर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्‍यक्षता समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शहर में होने वाले गणेश पूजा व विश्‍वकर्मा पूजा स्‍थलों की साफ सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं पानी का टैंकर की व्‍यवस्‍था करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया. पूजा समिति एवं आवासीय परिसर में पूजा करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों से विशेष रूप से अपील की गई कि पूजा स्थल पर अग्निशमन की समुचित व्यवस्था रखें. बिजली का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करने तथा विद्युत तारों एवं कनेक्शनों की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. बैठक में पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन करने, पूजा स्थल पर भीड़ प्रबंधन का ध्यान रखने तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की गई. श्री रंजन ने कहा कि  पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी के सहयोग से पूजा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा. बैठक में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डा आनंद कुमार दांगी, सहायक अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर व अन्‍य कनीय अभियंता आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!