लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति, लातेहार की एक बैठक अरूण कुमार की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में दुर्गा पूजा- 2026 की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को ले कर विचार विमर्श किया गया. बैठक में संरक्षक विनोद कुमार साहू एवं अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सामुहिक रूप से मिल कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. उन्होने कहा कि कोई भी बड़ा अनुष्ठान बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं होता है. उन्होने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की अपनी एक प्रतिष्ठा है और उस प्रतिष्ठा को बरकरार रखना है. बैठक पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में किये गये आयोजनों पर चर्चा की गयी और इस वर्ष उसे और अधिक भव्य रूप से कराने का निर्णय लिया गया. आकर्षक मंच सज्जा के अलावा मंदिर के बाहरी परिसर के साज सजावट पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में संरक्षक अभिनदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद (राजू), दीपक विश्वकर्मा, संजय प्रसाद (गुड्डू), सतीष कुमार, पंकज कुमार व पारितोष ठाकुर आदि मौजूद थे.