लातेहार। जिला संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक शशि भूषण पांडेय ने गुरूवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होने ऑनलाइन संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी को दी है. हालांकि श्री पांडेय ने बताया कि उन्होने अपने नीजि कारणों एवं व्यस्तता के कारण इस्तीफा दिया है, लेकिन हलकों में चर्चा है कि श्री पांडेय संघ के क्रिया कलापों से नाराज चल रहे थे. शुभम संवाद से बातचीत करते हुए शशि भूषण पांडेय ने दो दिन पहले ही इस्तीफा दे देने की बात कही थी. बता दें कि पिछले अगस्त माह में ही जिला संवेदक संघ का पुर्नगठन किया गया था और एक महीने के अंदर मुख्य संरक्षक का इस प्रकार इस्तीफा दे देने यहां कई प्रकार की चर्चायें है. इसमें मुख्य चर्चा यह है कि वे संघ कार्य और गतिविधियों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि समय नहीं दे पाने को ही अपने इस्तीफे दे रहे हैं.