लातेहार। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने वार्ड में भर्ती बीमार कैदियों की स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होने वार्ड में प्रतिनियुक्ति चिकित्सा कर्मियों को इनकी इलाज की जानकारी दी. इस दौरान उन्होने कैदी वार्ड में प्रतिनियुक्त सुरक्षा प्रहरी और अस्पताल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिया है. अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में आये मृतक पता कर संबंधित थाना को समय सूचित कर पोस्टमार्टम आदि की कारवाई समय पर कराने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने अस्पताल उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक से भी मुलाकात कर अन्य जानकारियां हासिल की.