लातेहार। बालुमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू ग्राम में शनिवार की शाम गहरे पानी में डुबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गयी. घटना गांव के खराड़ पुल के समीप बने गड्ढे में हुई है. यहां नहाने गयी दो बच्ची रितिका कुमारी (8) पिता राजदेव उरांव साक्षी कुमारी (7) पिता सिकंदर उरांव की मौत नहाने के क्रम में गहरे पानी में डुबने से हो गयी. बताया जाता है कि पोटमाही घाटी के नीचे बने खराड़ पुल के समीप गड्ढे में कई बच्चे नहाने गए थे. इसी बीच दोनों बच्चियों नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब गयी. इसकी सूचना साथ में नहा रहे दुसरे बच्चों ने गांव में जाकर दी. जब तक गांव के लोग गड्ढे के समीप पहुंचते हैं तब तक दोनों बच्ची की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद में गांव में सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि ग्रामीणों एवंं परिजनों द्वारा घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को नहीं दी गई है. हालांकि पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी. बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि जैसे ही सूचना प्राप्त हुई, पुलिस दल को गांव भेजा.