latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

10 दिन से जला ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों को मिली राहत

लातेहार। सदर प्रखंड अंतर्गत डीही पंचायत के मुरुप गांव स्थित नदी टोला में करीब 10 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को आखिरकार बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण टोला के कई घरों में अंधेरा छाया हुआ था और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आवेदन देकर मांग रखी। उनके प्रयास के बाद बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर उसे स्थापित कर दिया।ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से भी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और खराबी आने पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!