लातेहार। लातेहार व जालिम ग्राम के लोटस वैली प्ले पब्लिक स्कूल, के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को पोस्ट ऑफिस का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया. भ्रमण के दौरान बच्चों ने डाकघर की कार्यप्रणाली, पत्र एवं पार्सल भेजने की प्रक्रिया, टिकट तथा अन्य डाक सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर बच्चों ने डाक विभाग के विभिन्न कार्यों को नजदीक से समझा और अपने प्रश्न पूछकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया. विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक जीवन से जोड़ने और उनके ज्ञान एवं जिज्ञासा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.