लातेहार। नगर पंचायत, लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने गणेश पूजा को देखते हुए गणेश पूजा स्थलों का शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर डुरूआ, पहाड़पुरी एवं महावीर मंदिर( ठाकुरबाड़ी) स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने दौरान सफाई लाइट, पानी बिजली इत्यादि से संबंधित दिशा निर्देश दिए. . मौके पर वार्ड पार्षद जयराम कपूर, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, फील्ड सुपरवाइजर रंधीर कपूर आदि मौजूद थे. कार्यपालक पदाधिकारी ने पूजा के दौरान आपतकाल से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था तथा बिजली का कार्य सावधनी पूर्वक करने की अपील पूजा समितियों से की.