latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

लगातार 14वीं बार दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष बनाए गए रवि सिंह

बालूमाथ (लातेहार):- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बालूमाथ स्थित दुर्गा मंडप परिसर में वर्ष 2026 के दुर्गापुजा मनाये जाने को लेकर बैठक हुई. उक्त बैठक की अध्यक्षता रामदर्शन तिवारी की. पिछले तेरह सालों से अध्यक्ष की जिम्मेवारी निभा रहे निवर्तमान अध्यक्ष रवि सिंह की कार्य कुशलता को देखते हुए एक बार फिर से अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई. साथ ही पिछले कई वर्षो से सफल संचालन कर रहे समिति को देखते हुए सर्व सहमति से पुरानी कमिटी को ही बरकरार रखने की सहमति जताई. जिसमें दुर्गा पूजा समिति के चौदहवी बार लगातार अध्यक्ष रवि सिंह को चुना गया. साथ ही कमिटी के द्वारा इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बंगाल के कारीगरो के द्वारा भब्य पंडाल बनाए जाने, भक्ति जागरण औऱ डांडिया का भी निर्णय दुर्गा पूजा समिति के द्वारा लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से मनोहर प्रसाद, शैलेश सिंह, रवि रजक, नमेश्वर गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, सोनू सिंह, गुड्डू गुप्ता, पिंटू कुमार, हिमांशु गुप्ता, नीरज गुप्ता, विशाल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!