रांची। हिंदी दिवस के अवसर पर रांची स्थित उड़ान IAS अकादमी में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कविता, कहानी वाचन तथा हिंदी शायरी वाचन जैसी विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक मिश्रा जी, शिक्षक, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, रहे. उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान और हिंदी साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक श्री अरुण अग्रवाल केे अलावा संस्थान के फैकल्टी सदस्य रिषभ रंजन, कमलेश रेवानी, अभिषेक झा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं, कहानियों एवं शायरियों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया. स्वरचित रचनाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का परिचय दिया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नेतरहाट आवासीय विद्यालय की कक्षा नौ के दो छात्र आदर्श कुमार एवं शशि सुमन थे. उन्होने बेहतरीन कविता-पाठ कर लोगों की खुब वाह-वाही लूटी.