लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, होटवाग (लातेहार) की एक बैठक होटवाग चौक में आयोजित की गयी. बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया. इसके लिए एक कमिटि का गठन किया गया. सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति होटवाग का अध्यक्ष सोनू यादव को बनाया गया. जबकि कोषाध्यक्ष कमलेश यादव (चिंटू) और ठाकुर दयाल यादव को संयुक्त रूप से बनाया गया. इसके अलावा समिति के अन्य पदधारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया. बैठक में दुर्गा पूजा 2026 को सामुहिक प्रयास से सफल बनाने का संकल्प लिया गया और तन मन धन से सहयोग करने की अपील लोगों से की गयी.