latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
चंदवाझारखंड

तिरंगे थीम पर सजेगा पंचमुखी हनुमान मंदिर का दुर्गा पूजा पंडाल

सरोज नगर में धूमधाम से पूजा आयोजन की तैयारी, रंजीत गुप्ता फिर बने अध्यक्ष

चंदवा ( लातेहार)। सरोज नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार को दुर्गा पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने को लेकर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजेश चंद्र पांडेय ने की.  बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों और समिति के पदाधिकारियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से रंजीत गुप्ता को पुनः अध्यक्ष, मनोज सिंह को सचिव, गुड्डू सिंह को कोषाध्यक्ष तथा मोहिनीश कुमार विक्की को मीडिया प्रभारी बनाया गया.  समिति ने इस वर्ष पूजा पंडाल को तिरंगा थीम पर तैयार करने का निर्णय लिया.  सरोज नगर क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई. बैठक में समिति के संरक्षक प्रहलाद वर्मा एवं नरेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. मौके पर राजकुमार गुप्ता, कृष्णा सर, अमित कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र जडेजा, अमन कुमार, निखिल सिंह, सुरेश गुप्ता, राकेश सिंह, विवेक कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, बनारसी प्रसाद सोनी, सतीश कुमार सहित अन्य युवक एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!