लातेहार। र्सावजनकि श्री राजा दुर्गा बाड़ी (अंबाकोठी), लातेहार कि बैठक सोमवार की देर शाम श्री देवी मंडप परिसर में अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. आयोजन की सफलता के लिए एक समिति का गठन किया गया. समिति का संरक्षक प्रभात कुमार, विक्रांत सिंह, राजीव रंजन पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, हरिओम पांडेय, मुकेश गुप्ता, अमर विश्वकर्मा व विनोद दास को बनाया गया. जबकि राजकुमार दास को इस वर्ष भी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी. उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह (मिठू सिंह),कौशल पाण्डेय, उज्ज्वल पाण्डेय, सौरभ साहू, संतोष गुप्ता, संतोष यादव, राहुल गुप्ता को बनाया गया. महासचिव की जिम्मेवारी अंकित पांडेय, दीपक कुमार व गौरव दास को दिया गया. सचिव पंकज दास ,बिपिन कुमार, सौरभ पाठक, अविनाश विश्वकर्मा, शैलेश कुमार, मोनू सिंह, विवेक सिंह, नीरज रजक, रोहित गुप्ता को बनाया गया. जबकि कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी को बनाया गया है. पंडाल प्रभारी निलय गुप्ता व पूजा प्रभारी समकेश सिंह को बनाया गया है. बैठक में गत वर्ष के आय व व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया.