latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहारलातेहार

मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

लातेहार। रविवार की मध्यरात्रि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड में बरवाडीह थाना क्षेत्र के उकामाड़ ग्राम के समीप की है. उसका शव डाउन रेल लाइन पर पाया गया. हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि देर रात डाउन रेल लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, इसी दौरान उकामाड़ के पास उक्त व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस घटना के कारणों और मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है. आसपास के गांवों में सूचना दी गई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!