latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नगर पंचायत में श्रमिकों को नहीं मिल रही बढ़ी हुई मजदूरी, उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा बढ़ाई गई मजदूरी का लाभ नहीं मिल रहा है. इसे लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह वार्ड-11 के पार्षद संतोष रंजन कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है. उपाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि महामहिम राज्यपाल के आदेश पर श्रम नियोजन विभाग द्वारा 25 मई 2026 को अधिसूचना जारी कर अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अतिकुशल श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी है और एरियर भुगतान का भी आदेश है. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 2026 को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि जब भी श्रम विभाग मजदूरी बढ़ाएगा, उसका लाभ लातेहार नगर पंचायत के श्रमिकों को दिया जाएगा इसके बावजूद अब तक श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी और बकाया एरियर राशि का भुगतान नहीं किया गया है. उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि श्रमिकों द्वारा बढ़ी हुई मजदूरी की मांग करने पर उन्हें काम से हटाने और रोजगार समाप्त करने की धमकी दी जा रही है, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं.उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से अविलंब बढ़ी हुई मजदूरी और एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!