latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

बालूमाथ बंद का एआईएमआईएम ने समर्थन किया

लातेहार। विभिन्न समस्या को ले कर 18 सितम्बर को बालूमाथ बंद का एआईएमआईएम ने समर्थन का ऐलान किया है. संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज़ एवं लातेहार विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि बालूमाथ बंदी का आह्वान स्थानीय जनता, व्यापारियों और छात्रों के हित में किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोयला व्यवसाय के लगातार संचालन के कारण उठने वाली धूल से आम लोगों का जीवन दूभर हो गया है. दुकानों में धूल भर जाती है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है. वहीं स्कूली बच्चों और छात्रों के आवागमन में भी गंभीर परेशानी हो रही है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. मोहम्मद शहबाज़ ने कहा कि प्रशासन कोयला परिवहन से उत्पन्न प्रदूषण पर अंकुश लगाने में विफल रहा है. उन्होंने मांग की कि कोयला व्यवसाय से जुड़े वाहनों के परिचालन पर सख्त नियम लागू किए जाएं, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव हो और प्रभावित व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत दी जाए. श्रवण पासवान ने कहा कि एआईएमआईएम जनता की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और बंदी को पूरी तरह सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे.उन्होंने प्रशासन से मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!