latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

दो महिला समेंत चार चोर धराये, भारी मात्रा में सोना व चांदी के आभूषण बरामद

लातेहार।  लातेहार समेंत सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में बढ़ती चोरी एवं गृहभेदन की घटना के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार संदीप कुमार गुप्‍ता के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छापामारी दल के द्वारा कांडो के उद्धभेदन की दिशा में तकनीकि एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापामारी की जा रही थी.

इसी दौरान 17 सितंबर को अनुसंधान के क्रम में चोरी की घटनाओं का सफल उद्दभेदन करते हुए लातेहार रेलवे स्टेशन से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से भारी मात्रा में चोरी किया हुआ सोना व चांदी का आभूषण, नगद रूपया एवं अन्य सामानों की बरामदगी की गयी. इस आशय की जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्‍ता ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्‍होने बताया कि चारों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और लातेहार थाना के थाना क्षेत्र के  चन्दनडीह, बानपुर, मोंगर व करकट सहित चंदवा तथा बारियातु थाना क्षेत्र की गयी गयी चोरी की घटनायें शामिल है. ये सभी गुलगुलिया का रूप धारण कर गांव-गांव भ्रमण कर रेकी किया करते थे एवं बंद एवं सूनसान घरो को चिन्हित कर मौका देख कर चोरी कर अन्य सीमावर्ती जिलों अथवा राज्यों में भाग जाते हैं.

गिरफ्तार आरोपी 

गिरफ्तार आरोपियों में  शीतल कुमारी (18)  पिता समरंजन पासवान, मार्गो खेरवार (18), मनीषा देवी (24)  पति अमन राजपूत और बंटी कुमार उर्फ बड्डे (18) पिता राज रवानी का नाम शामिल है. सभी गुलगुलिया मोहल्ला, शिव मोहल्ला के पास बाजारटांड, थाना बारियातु, जिला लातेहार  के रहने वाले हैं.

बरामद साम‍ग्रियां

पुलिस ने इनके पास से सोने का चैैन  02 पीस, सोने का मंगलसूत्र 03 पीस, सोने का मांगटीका एक पीस सोने का जीतिया 2 पीस, सोने का अगुठी- 02 पीस सोने का लौकेट-01 पीस, सोने का ढोलना- 01 पीस, सोने का कान वाला-04 जोडा, लोकेट-02, चंद्रहार-01 पीस, पहुंची 02 जोड़ा, ब्रासलेट एवं अन्य आभूषण (सभी चांदी का कुल वजन  1.5 KG करीब ), नगद रूपये 107130 रूपये, मोबाईल- 07 पीस एवं अन्य सामान बरामद किया है.

छापामारी दल

छापामारी दल में संदीप कुमार गुप्ता (अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लातेहार)  अशोक कुमार पासवान (पुनि सह थाना प्रभारी लातेहार, पुअनि राजा दिलावार, शशि कुमार, राहुल सिन्हा, कामता कुमार, रामाकांत कुमार, संतोष कुमार, राजू हेंब्रम, सअनि अरविंद तिवारी, आरक्षी राहुल दुबे, अवध सिंह रमेश यादव महिला आरक्षी संतोषी कुमारी आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!